श्रेष्ठ समाधान चमत्कारिक परिणाम

Horoscope : 19 Sep, 2013

मेष

सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। दूसरों की देखा-देखी नहीं करें।
वृष

व्यापार अच्छा चलेगा। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। शुभ कार्यों की योजनाएं बनेंगी। सम्मान के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में आशानुकूल लाभ होगा।
मिथुन

जीवनसाथी से मतभेद होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी।
कर्क

किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। किसी से सहयोग की आशा नहीं करें। कार्य में नीरसता की समाप्ति तथा उत्साह की वृद्धि होगी। उत्तेजना पर संयम रखें।
सिंह

बुद्धि का प्रयोग करके धन अर्जित करेंगे। भागीदारी में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। पराक्रम में वृद्धि से समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कार्य पूर्ण होंगे।
कन्या

आजीविका एवं सुख के साधन जुटा पाएंगे। जोखिम, जवाबदारी के कामों से बचकर रहें। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे।
तुला

व्यापार में आशानुरूप लाभ होने की संभावना है। वाहन चलाते वक्त सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रुका पैसा प्राप्त होगा।
वृश्चिक

कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट कर पाएंगे। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु

आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। आमदनी में वृद्धि के योग हैं। यात्रा सुखद एवं सफलता देने वाली होगी।
मकर

दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
कुंभ

जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्या हल होगी।
मीन

जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। अर्थ लाभ होगा। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। व्यापार में नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी।